रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौनं के बाराहीं देवी मेला मैदान पर आयोजित रात्रिकालीन क्रिकेट टूर्नामेंट में शाइनिंग इंडिया मेरठ और रब्बू इलेवन बंथरा के बीच हुए लीग मैच के मुकाबले में शाइनिंग इंडिया ने 44 रनों से बंथरा को हराया।
पहले खेलने उतरी शाइनिंग इंडिया मेरठ के बल्लेबाजों ने शुरूआत से ही दमदार प्रदर्शन किया। सलामी बल्लेबाज पोलार्ड ने 19 गेंदों में एक चौके और एक छक्के की मदद से 22 रनों की पारी खेली। उनका साथ दे रहे दानिश चौधरी ने भी 18 गेंदों में एक चौके और एक छक्के की मदद से 22 रन बनाए। हालांकि आमिर दो रनों का ही योगदान दे सके। इसके बाद आए शाकिर ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए 12 गेंदों में एक चौके और एक छक्के की मदद से 24 रन बनाकर टीम का स्कोर निर्धारित आठ ओवरों में तीन विकेट खोकर 88 रनों पर पहुंचाया। दूसरी पारी में खेलने उतरी रब्बू इलेवन बंथरी की टीम की शुरूआत अच्दी नहीं रही। सलामी बल्लेबाज सूरज लखिया पहली ही गेंद पर बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। सचिन शर्मा ने आठ रन बनाए। सूर्या ने पारी को संभालने का प्रयास किया। उन्होंने 15 गेंदों में 10 रन बनाए। लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। टीम निर्धारित आठ ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 44 रन ही बना सकी। मैच में शाइनिंग इंडिया को 44 रनों से विजेता घोषित किया गया। चीकू को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
दूसरा मैच राठौर इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ विकेट के नुकसान पर 65 रन बनाए। टीम की ओर से सुमित गोयल ने सर्वाधिक 20 रनों का योगदान दिया। उन्होंने अपनी पारी में 11 गेंदों में तीन चौके और एक छक्का जमाया। विष्णु ने छह गेंद में 11 रनों की पारी खेली। अनुरूद्ध ने सात रन बनाए। दूासरी पारी में खेलने उतरी जय मां क्रिकेट क्लब जालौन के बल्लेबाजों ने धीरे धीरे पारी को आगे बढ़ाया। अखिल पांडेय नौ, सिब्बू सेंगर 13, अनुज कुमार के 12 रनों के अलावा अन्य बल्लेबाजों ने भी योगदान दिया। टीम ने 7.4 ओवर में आठ विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया और मैच में दो विकेट से जीत हासिल की। मटरू को उनकी शानदार गेंदबाजी के चलते मैन ऑफ द मैच चुना गया।
उत्तर प्रदेश में तेजी से उभरता पोर्टल www.uttampukarnews.com और हिंदी साप्ताहिक पेपर उत्तम पुकार न्यूज़ एवं मासिक पत्रिका उत्तम पुकार न्यूज़ व चैनल up news sirf sach में जिलों से खबरें भेजने वाले पत्रकार जो सहयोग करने के इच्छुक हैं वह संपर्क कर सकते हैं। खबरों व लेख के लिए भी सम्पर्क Watsapp or calling : 9415795867,8840345105






