जालौन ट्रॉफी सीजन 2 में भिड़ी ये टीमें,, इसको मिली जीत

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन के बाराहीं देवी मेला मैदान पर आयोजित रात्रिकालीन जालौन ट्रॉफी सीजन दो टूर्नामेंट में जालौन राइडर्स ने स्टार क्रिकेट क्लब पोरसा को छह विकेट से हाराया।
प्रतियोगिता में पहले बल्लेबाजी करते हुए स्टोर क्रिकेट क्लब पोरसा की ओर से सलामी बल्लेबाज नौ गेंद में दो रन बनाकर आउट हो गए। इससे टीम को झटका लगा। दूसरे छोर से खेल रहे शिवकुमार तोमर ने भी नौ गेंदों में 10 रन और पवन कुमार दो गेंद में एक रन बनाकर चलते बने। इसके बाद आए विनोद तोमर ने पारी को संभालने का प्रयास किया। उन्होंने 16 गेंदों में एक चौके और तीन छक्कों की मदद से 29 रनों का योगदान दिया। मोनू तोमर ने 14 गेंदों में एक चौके और एक छक्के की मदद से 15 रन बनाकर टीम का स्कोर निर्धारित आठ ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 76 रनों पर पहुंचाया। दूसरी पारी में खेलने उतरी जालौन राइडर्स टीम के सलामी बल्लेबाज रिषी ने नौ गेंद में दो छक्कों की मदद से 14 रन बनाए। अखिल द्विवेदी ने 16 गेंदों में 16 रन बनाए। राहुल यादव ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 12 गेंदों में एक चौके और दो छक्कों की मदद से 26 रनों का योगदान दिया। आशू ने छह गेंदों में 12 रन बनाकर टीम को जीत दिला दी। जालौन राइडर्स ने यह मुकाबला छह विकेट से जीत लिया। आदिल खान को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
दूसरे मैच का मुकाबला सीतापुर की टीम ने बीटू इलेवन को 17 रनों से शिकस्त दी। सीतापुर की ओर से आमिर ने 16, छोटू व आदित्य ने 18-18 रन और अभिषेक ने 20 रन बनाकर टीम का स्कोर निर्धारित आठ ओवर में 91 रनों पर पहुंचाया। दूसरी पारी में बीटू इलेवन के सलामी बल्लेबाज अभिनय पटेल बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। अभय ठाकुर ने 24 गेंदों में 34 रनों की पारी खेलकर संघर्ष किया। उन्होंने अपनी पारी में चार चौके और दो छक्के जमाए। लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। टीम छह विकेट के नुकसान पर 74 रन ही बना सकी। मैच में सीतापुर की टीम को 17 रनों से विजेता घोषित किया गया।