घर में सेंध लगाकर चोरों ने लाखों का मॉल किया पार

रिपोर्ट राहुल उपाध्याय

पढ़िए आपकी अपनी मासिक पत्रिका उत्तम पुकार न्यूज़ – उत्तम पुकार न्यूज़

बाबागंज, बहराइच। रुपईडीहा थाना क्षेत्र में इन दिनों चोरों का हौसला बुलंद है। चोरों ने दो दिन में तीन घरों में घटना को अंजाम दिया। बीती रात चोरों ने गंगापुर लाखिया में एक घर में सेंध लगा कर लाखों की चोरी कर ली।
थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत हरिहरपुर पुरैना के मजरा कालिया पुरवा में शुक्रवार की रात जाकिर अली के घर में चोरों ने सेंध लगाई। चोर पीछे की खिड़की की सरिया तोड़कर घर में घुसे। उन्होंने गोदरेज अलमारी का ताला तोड़कर सोने-चांदी के गहने कीमत करीब ढाई लाख रुपए चुरा लिए। पीड़ित की पत्नी रूबी ने बताया कि परिवार के सभी सदस्य घर के बाहर और बरामदे में सो रहे थे। सुबह जब उनकी आंख खुली, तब चोरी की जानकारी हुई। घर के अंदर सामान बिखरा पड़ा था और गोदरेज का लॉक टूटा मिला। जाकिर अली ने अज्ञात चोरों के खिलाफ रुपईडीहा थाने में शिकायत दर्ज कराई है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की है। दूसरी घटना गंगापुर लखैहिया गांव निवासी हंसराम पुत्र ननकऊ के घर घटित हुई। चोर दीवार काटकर घर में घुसे। उस समय परिवार के सभी लोग सो रहे थे। चोरों ने घर से नगदी और गहने चोरी कर लिए। परिवार के लोगों को घटना की जानकारी सुबह हुई। चोर नगदी गहने मिलाकर कुल 3 लाख का सामान लेकर चंपत हो गए। पीड़ित परिवार में थाने पर सूचना दी है। वैसे भी रुपया थाना क्षेत्र में चोरी की घटना नई नहीं है। इससे पूर्व 23 मई को पंडित राधेश्याम सरस्वती इंटर कॉलेज चरदा जमेगा स्थित मंदिर से चोरों ने छत्र और गहनों की चोरी की थी। जिसका अभी तक पुलिस खुलासा नहीं कर पाई है।

Leave a Comment