लखनऊ । उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के मड़ियांव थाना क्षेत्र में स्थित एक विद्यालय से बेखौफ चोरों ने नकदी और अन्य सामान को चोरी कर लिया। घटना की जानकारी तब हुई जब पीड़ित ने सुबह स्कूल खोला। विद्यालय में हुई चोरी की घटना की सूचना पीड़ित ने थाने पर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है ।
यह था मामला
मड़ियांव थाना क्षेत्र के भरत नगर में स्थित एक विद्यालय के प्रबंधक आशीष पांडे ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके विद्यालय से चोरों ने अलमारी में रखे ₹1 लाख 45 हजार रुपये नकद व एलईडी टीवी व दो गैस सिलेंडर एवं साउंड मशीन व चार फायर सिलेंडर को चोरी कर लिया है। इस सूचना पर पुलिस ने मामला दर्ज कर पूरे मामले की छानबीन करना शुरू कर दिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर चोरों की तलाश में जुटी है।




