रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन नगर में स्कूली बच्चों के साथ आसपास के निवासियों के लिए वार्ड संख्या तीन में लगे वाटरकूलर का स्टेबलाइजर को चोर चोरी कर ले गए। स्टेबलाइजर चोरी होने के कारण वाटरकूलर बंद हो गया है जिससे आसपास के लोगों शीतल जल मिलना बंद हो गया है।
नगर के वार्ड संख्या तीन मोहल्ला जोशियाना में प्राथमिक विद्यालय के पास नगर पालिका परिषद द्वारा पिछले वर्ष वाटर कूलर लगवाया गया था। वाटर कूलर लगने से स्कूली बच्चों के साथ आसपास के लोगों को गर्मी के मौसम में प्यास बुझाने के शीतल जल मिलने लगा था। बुधवार की रात को अज्ञात चोर वाटरकूलर का स्टेबलाइजर चोरी कर ले गए। स्टेबलाइजर चोरी होने के कारण वाटरकूलर बंद हो गया है। वाटरकूलर बंद होने के कारण स्कूली बच्चों के साथ आसपास के लोगों व राहगीरों को शीतल जल मिलना बंद हो गया है। वाटरकूलर बंद होने से आसपास के लोगों को परेशानी हो रही है। नगर के लोगों ने स्टेबलाइजर रखवाने की मांग की है।






