झारखंड में चुनाव प्रचार करने पहुंचे मशहूर अभिनेता व भाजपा नेता के साथ हो गया खेल,,मंच से हुआ ये ऐलान

Jharkhand news today। झारखंड में चल रहे विधानसभा चुनाव में आज मशहूर अभिनेता व भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती के साथ बड़ा खेल हो गया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार चुनाव में प्रचार करने पहुंचे मिथुन चक्रवर्ती का किसी ने पर्स चोरी कर लिया। इस बात की जानकारी होने पर मंच से उनका पर्स वापस करने का ऐलान किया गया। मंच से हो रहे ऐलान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। फिलहाल यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है।

मंच से एलान का वायरल वीडियो


मिडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार झारखंड में चल रहे विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार करने के लिए आज मशहूर अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती पहुंचे थे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इसी दौरान किसी ने उनका पर्स चोरी कर लिया। इस बात की जानकारी जब मंच पर बैठे अन्य लोगों को हुई तो उन्होंने मंच से माइक पर ऐलान किया कि जिस किसी ने भी पर्स लिया हो शराफत से वापस मिथुन दा को कर दे। मंच से हो रहे ऐलान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Leave a Comment