रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन नगर में स्थित भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा के 50 वर्ष पूर्ण होने पर स्वर्ण जयंती समारोह मनाया गया जिसमें ग्राहकों, अधिकारियों और कर्मचारियों ने मिलकर इस ऐतिहासिक उपलब्धि को यादगार बनाया। अंत में वृद्धाश्रम में पौधारोपण किया और वृद्धजनों को भोजन कराया गया।
स्वर्ण जयंती समारोह में शाखा के 50 वर्ष पूर्ण होने पर शाखा को दुल्हन की तरह सजाया गया था। मुख्य अतिथि के रूप में डीजीएम सुबोध कुमार एवं विशिष्ट अतिथि के तौर पर आरएम अमरपाल सिंह, सीएम ऑपरेशन दीपक ओजस और सीएम क्रेडिट आनंद प्रकाश तिवारी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान बैंक अधिकारियों ने ग्राहकों से सीधे संवाद करते हुए बताया कि नौ अप्रैल 1976 से शुरू की गई शाखा में 37 हजार से अधिक संतुष्ट ग्राहक है। इस शाखा ने 50 वर्षों में 207.44 करोड़ रुपये जमा कराया है। ग्राहकों को विभिन्न बैंकिंग योजनाओं, डिजिटल सेवाओं और बचत योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने ग्राहकों को आधुनिक बैंकिंग सुविधाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। शाखा प्रबंधक ईश्वर दयाल ने अतिथियों एवं ग्राहकों का स्वागत करते हुए कहा कि ग्राहकों के विश्वास और सहयोग से शाखा ने यह मुकाम हासिल किया है। आगे भी बैंक बेहतर सेवाएं देने के लिए प्रतिबद्ध रहेगा। अंत में बैंक अधिकारियों व कर्मचारियों ने कोंच मार्ग स्थित वृद्धाश्रम पहुंचकर पौधारोपण किया और वहां रह रहे वृद्धजनों को भोजन वितरित कर उनके साथ समय बिताया। कार्यक्रम में अनित खत्री, लक्ष्मीकांत शाक्य, शिवसिंह, बालजीत गुर्जर, गुड्डी देवी, अनीता आदि रहे।






