यूपी निकाय चुनाव को लेकर आई ये बड़ी खबर,, सुप्रीम कोर्ट से मिली हरी झंडी,,

उत्तर प्रदेश में होने वाले निकाय चुनाव को लेकर आज एक बड़ी खबर आई है । मीडिया रिपोर्ट के अनुसार यूपी में निकाय चुनाव को लेकर सुप्रीम कोर्ट से हरी झंडी मिल गई है। रिपोर्ट के अनुसार सुप्रीम कोर्ट ने ओबीसी आरक्षण के साथ निकाय चुनाव कराने की इजाजत दे दी है । मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सुप्रीम कोर्ट ने यूपी सरकार की ओबीसी आयोग द्वारा भेजी गई रिपोर्ट को स्वीकार कर लिया है और सुप्रीम कोर्ट ने 2 दिन के भीतर यूपी सरकार को नोट निकाय चुनाव के नोटिफिकेशन जारी करने की इजाजत दे दी है ।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार उत्तर प्रदेश में होने वाले निकाय चुनाव को लेकर यूपी सरकार ने 5 दिसंबर को अधिसूचना जारी की थी इसके बाद आरक्षण के मुद्दे को लेकर कुछ याचनाये कोर्ट में पेश की गई थी। इन सब को देखते हुए यूपी सरकार ने रिटायर्ड जज राम अवतार सिंह की अध्यक्षता में एक ओबीसी आयोग का गठन किया था। लगभग 5 माह कड़ी मेहनत करने के बाद ओबीसी आयोग ने अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंप दी थी। और आज इस रिपोर्ट को सुप्रीम कोर्ट से स्वीकार कर लिया है।

Leave a Comment