रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन में वामपंथी दलों के नेताओं की एक बैठक शहीद पार्क में फूलसिंह कुशवाहा की अध्यक्षता में संपन्न हुई जिसमें बिजली विभाग निजीकरण का विरोध किया गया और राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपे जाने का निर्णय लिया गया।
बिजली विभाग के निजीकरण के विरोध में हुई बैठक में कामरेड आशाराम कुशवाहा ने कहा कि सरकार बिजली के निजीकरण पर पूरी तरह आमादा है। सरकार इस कानूघ्न में भी सशोधन के लिए विधेयक लायी है। जिसके जरिये बिजली उत्पादन और वितरण सभी कुछ निजी हाथों में सौपना चाहती है। ताकि बिजली वितरण करने वाली कंपनियां जनता की गाढ़ी कमाई को मनमाने ढंग से लूट सकें। कामरेड कमलाकांत वर्मा ने कहा कि बिजली के निजीकरण से केवल कर्मचारियों पर ही नहीं बल्कि आम जनता पर भी मंहगी बिजली का जोरदार झटका लगने जा रहा है। किसानों को सिचाई के लिए सस्ती बिजली गरीबों को मुफ्त बिजली, लघु अद्योगों को मिलने वाली बिजली महंगी करके कंपनियां इसे लूट का जरिया बनाएंगी। बैठक में निर्णय लिया गया कि बिजली के निजीकरण के खिलाफ 27 फरवरी को महामहिम राज्यपाल को संबोधित 13 सूत्रीय मांग पत्र उपजिलाधिकारी को सौंपा जाएगा। बैठक में रामकिशोर गुप्ता, खलील, कमलेश, आशाराम, फूल सिंह, रामऔतर, हसीब, शिव बालक, रामबाबू आदि मौजूद रहे।






