रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन क्षेत्र में आम रास्ते पर अतिक्रमण कर निर्माण किए जाने के कारण आवागमन प्रभावित हो रहा है। ग्रामीण ने एसडीएम को शिकायती पत्र देकर अतिक्रमण हटवाने की मांग की है।
विकास खंड के ग्राम सींगपुरा निवासी विजय सिंह ने एसडीएम को शिकायती पत्र देकर बताया कि उनके घर के बाहर से आम रास्ता निकला है। उनके घर के दरवाजे से सटा हुआ नाला है। उनके पड़ोसी इस आम रास्ते पर अतिक्रमण कर अवैध रूप से निर्माण कर रहे हैं। निर्माण होने से अब रास्ता संकरी बंची है। जिससे घर के बाहर से निकलने वाले वाहन उनके दरवाजे से सटे नाला की ओर से गंुजर रहे हैं। ट्रैक्टर आदि भारी वाहन निकलने से नाला क्षतिग्रस्त होने की आशंका है। ग्रामीण ने एसडीएम से आम रास्ते पर हो रहे अवैध निर्माण को रूकवाने की मांग की है।




