जालौन नगर में BSNL नेटवर्क से परेशान हैं उपभोक्ता,, की ये मांग,,

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन में सरकारी दूर संचार कंपनी बीएसएनएल से नेटवर्क से उपभोक्ता परेशान हैं आरोप है कि आए दिन मोबाइल के नेटवर्क गायब हो जाते हैं नगर क्षेत्र में एक सप्ताह से इंटरनेट सेवा भी ध्वस्त चल रही है। इसके बाद भी विभागीय अधिकारी समस्या का समाधान नहीं कर पा रहे हैं। उपभोक्ताओं ने समस्या का समाधान कराने की मांग उच्चाधिकारियों से की है।
लोगों का कहना है कि नगर क्षेत्र में भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) की सेवाएं ध्वस्त चल रही। एक सप्ताह से नगर में उपभोक्ताओं को इंटरनेट की सुविधा नहीं मिल पा रही है। बीती तीन मार्च को दोपहर से शाम तक सिग्नल गायब रहे, जिसके कारण कॉल व इंटरनेट समेत सभी तरह की सेवाएं पूरी तरह से बंद रहीं। शाम को सेवाएं शुरू हुई। लेकिन इसके बाद से ही नेटवर्क की समस्या आ रही है। उपभोक्ता अशफाक राईन, जावेद, मनोज, विनोद आदि ने बताया कि आए दिन घंटों के हिसाब से नेटवर्क गायब हो जाते हैं। नेटवर्क आते भी हैं तो कॉल करने में दिक्कत आती है। इंटरनेट सेवा तो ध्वस्त ही है। न तो कोई ब्राउजर काम कर रहा है और न ही अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का उपयोग कर पा रहे हैं। सबसे अधिक परेशान वह उपभोक्ता हैं जिनके पास मात्र बीएसएनएल की सिम ही है। प्रयागराज बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाएं चल रही है। बच्चे आनलाइन पढ़ाई कर रहे हैं। ऐसे में नेट न चलने के कारण परीक्षार्थियों को पढाई करने में असुविधा हो रही है। उपभोक्ताओं ने इसकी शिकायत ट्राई व दूर संचार मंत्रालय को भी भेजी है, लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। उपभोक्ताओं ने बताया कि स्थानीय कर्मचारियों से शिकायत करने पर वह बता देते हैं कि सेवाएं ऊपर से प्रभावित है। उनके स्तर से कुछ नहीं किया जा सकता है। ऐसे में उपभोक्ता विभाग को कोसते नजर आते हैं।

अवर अभियंता ने कही यह बात

इस संदर्भ में अवर अभियंता गजेन्द्र सिंह ने बताया कि स्थानीय स्तर पर दिक्कत नहीं है ऊपर से काम आने के कारण समस्या आ जाती है। उसका समाधान करा दिया जाता है।

Leave a Comment