समारोह में युवाओं को संस्कार, सभ्यता और सम्मान बनाये रखने दी नसीहत
(ब्यूरो रिपोर्ट)
Kalpi / jalaun news today । रविवार को राधेगर्दन मे लक्ष्मी नारायण मंदिर बड़ा स्थान के महंत तथा महामण्डलेश्वर रामकरन दास की अध्यक्षता में अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा का होली मिलन समारोह आयोजित हुआ इस दौरान समाज के बुजुर्गों और जिम्मेदारों ने युवाओं को संस्कार तथा सभ्यता एव सम्मान बनाए रखने की नसीहत देते हुए कहा कि वह समाज में आदर्श और उत्तरदायित्व का निवर्हन करेंगे तो सम्मान मिलेगा अन्यथा की स्थित में वह कहीं के भी नहीं रहेंगे इसलिये वह मार्ग से न भटके। इस मौके पर जिलाध्यक्ष राजू पाठक, ब्रजगोपाल द्विवेदी, आशुतोष मिश्रा, नगर अध्यक्ष सज्जन त्रिपाठी, सहित बड़ी संख्या में ब्राह्मण समाज के लोग मौजूद रहे और एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर यथोचित सम्मान दिया।




