पढ़िये आपका अपना अखबार : उत्तम पुकार न्यूज़ – उत्तम पुकार न्यूज़
रिपोर्ट बबलू सेंगर
Jalaun news today । जालौन के रामलीला भवन में चल रहे 174वें महोत्सव में विभीषण के भगवान श्रीराम के शरण में जाने, सेतुबंध और अंगद-रावण संवाद की लीला का मंचन किया गया। रावण अंगद के बीच हुए चुटीले संवाद का श्रोताओं ने आनंद लिया।
मंचन की शुरूआत में समुद्र किनारे राम की सेना के एकत्रित होने से हुई। राम सेना समुद्र से आगे जाने का रास्ता तलाश रही है। उधर, रावण दरबार में विभीषण रावण को राम से युद्ध न करने की सलाह देता है, लेकिन रावण उसे लात मारकर बाहर निकाल देता है। यहां से विभीषण निकलकर राम की शरण में जा पहुंचता है। विभीषण को श्रीराम लंका का राजा घोषित कर देते हैं। इस दौरान उपस्थित श्रद्धालु श्रीराम के जयकारे लगाते हैं। अगले दृश्य में रावण के भव्य दरबार में अंगद पहुंचते हैं। अंगद धर्मदृष्टि का हवाला देते हुए रावण को युद्ध न करने की नसीहत देते हैं, लेकिन रावण तर्क-वितर्क शुरू कर देता है। दोनों के बीच चुटीले संवाद आरंभ हो जाते हैं। इनका दर्शक भरपूर लुत्फ उठाते हैं। आखिर में अंगद चेतावनी देकर चले जाते हैं। भगवान राम के जयकारों के साथ की लीला का समापन हुआ। मंचन में श्रीराम की भूमिका में मनोज तिवारी, लक्ष्मण सीपू पारासर, हनुमान रविंद्र शुक्ला, विभीषण रमेश दुबे , अंगद सुरेंद्र पाराशर, रावण प्रहलाद यादव , मंदोदरी भगवानदास, सुग्रीव का अभिनय विजय सिंह ने किया।





