रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन ब्लॉक संसाधन केंद्र भिटारा में निपुण भारत मिशन के अंतर्गत हमारा आंगन हमारे बच्चे कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 52 सप्ताह कार्य योजना पर चर्चा की गई और 55 बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
निपुण भारत मिशन के अंतर्गत हमारा आंगन हमारे बच्चे कार्यक्रम में बीईओ प्रीति राजपूत ने स्कूल रेडीनेस कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी। साथ ही बेसिक शिक्षा विभाग और बाल विकास परियोजना विभाग द्वारा सम्मिलित रूप से उपलब्ध कराई गई सामग्री की जानकारी दी। एआरपी केके श्रीवास्तव ने स्कूल रीडीनेस कार्यक्रम के अंतर्गत पहल मॉड्यूल और 52 सप्ताह की कार्य योजना के बारे में जानकारी दी। एआरपी संदीप कुमार ने आंगनबाड़ी केंद्रों में किए जा रहे कायाकल्प की जानकारी दी। एआरपी प्रदीप अग्रवाल समझाया कि किस प्रकार पांच से छह वर्ष के बच्चों पर विशेष ध्यान देकर उन्हें कक्षा एक के लिए तैयार किया जा सकता है। सीडीपीओ कपिल शर्मा ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को स्कूल रेडीनेस कार्यक्रम के अंतर्गत कार्य करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही उन्होंने नई शिक्षा नीति में प्री प्राइमरी एजुकेशन के महत्व पर चर्चा की। बीईओ व सीडीपीओ ने संयुक्त रूप से प्राथमिक विद्यालयों के 33 बच्चों और आंगनबाड़ी के 22 बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में जगमोहन, नीरज, आलोक, अंकित, ब्रह्मानंद राजपूत, किरन, प्रवीण, परमानंद, संदीप, रामकुमार, जगदीश, संतोष, चंद्रशेखर आदि ने सहयोग किया।






