रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today ।जालौन क्षेत्र में चुंगी नंबर चार से प्रतापपुरा महिया संपर्क रोड की जर्जर हालत को लेकर ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र भेजकर सड़क को गड्ढा मुक्त कराने की मांग की है।
ग्रामीण अशफाक राईन, विशभर दयाल, नरेंद्र सिंह, अर्जुन प्रसाद, हरेंद्र सिंह, दशरथ पाल, राजकिशोर, राकेश सिंह दीपेंद्र, यतेंद्र सिंह, दीनदयाल, कालका प्रसाद, अमर सिंह, आदि ने बताया के चुंगी नंबर चार से प्रतापपुरा महिया होकर यह संपर्क मार्ग सहाव की मुख्य सड़क तक मिलता है। वर्तमान में इस संपर्क मार्ग की स्थिति जर्जर हो चुकी है। पूरे मार्ग पर गड्ढे हो जाने के कारण प्रतिदिन तहसील मुख्यालय आने वाले लोगों, किसान, छात्र-छात्राओं समेत दोपहिया व चारपहिया वाहन चालकों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। खराब सड़क के चलते आए दिन दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। बताया पर चार गांवों के लोग प्रतिदिन आते जाते रहते हैं। लेकिन इसकी उपेक्षा के कारण ग्रामीणों को रोजाना परेशानी झेलनी पड़ रही है। बारिश के समय स्थिति और अधिक खराब हो जाती है, जब गड्ढों में पानी भर जाने से रास्ता और खतरनाक हो जाता है। प्रदेश सरकार द्वारा सड़कों को गड्ढा मुक्त कराने के स्पष्ट निर्देश दिए जाने के बावजूद लोक निर्माण विभाग के अधिकारी इस सड़क की ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। आरोप लगाया कि अधिकांश अधिकारी कार्यालय तक सीमित रहते हैं और मौके पर निरीक्षण नहीं करते, जिसके कारण सड़कों की वास्तविक स्थिति की उन्हें जानकारी नहीं मिल पाती है। ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल मौके पर भेजकर निरीक्षण कराने और सड़क को गड्ढामुक्त कराने की मांग की है।






