यूपी के ललितपुर से आयी ये सनसनीखेज खबर,,प्रेमिका ने काट दिया शादीशुदा प्रेमी का गुप्तांग,, यह है पूरा मामला

This sensational news came from Lalitpur, UP, girlfriend cut off the private part of her married lover, this is the whole matter

Lalitpur news today । उत्तर प्रदेश के ललितपुर जनपद से एक बहुत ही सनसनीखेज मामला मीडिया के प्रकाश में आया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ललितपुर जिले में एक महिला मित्र वीना ने अपने शादीशुदा प्रेमी अखिलेश कुमार का धारदार हथियार से प्राइवेट पार्ट काट डाला। इश्क की ऐसी खौफनाक सजा पाने वाले आशिक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यहां से उसे घायलावस्था में इलाज के लिए झाँसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

नारहट थाना क्षेत्र की है वारदात

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह वारदात ललितपुर जनपद के नाराहट थाना क्षेत्र अंतर्गत बनयाना अर्जुन खिरिया ग्राम की है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार नाराहट थाना क्षेत्र अंतर्गत रहने वाला अखिलेश कुमार राजस्थान में मजदूरी किया करता था। बताया जा रहा है कि ललितपुर की ही रहने वाली एक महिला वीना के साथ उसका अफेयर शुरू हो गया। कुछ दिन बाद दोनों राजस्थान में साथ लिव इन मे रहने लगे। अखिलेश जब ललितपुर लौटा तो उसकी महिला मित्र ने उससे शादी करने के लिये दबाब बनाया। इश्क और सेक्स का मजा लेने वाले युवक के सामने धर्मसंकट इस बात का था कि यदि वह प्रेमिका के साथ शादी के लिए हां करता है तो घर में धर्मपत्नी झगड़ा करेगी। बताया जा रहा है कि ऐसे में पहले से ही शादीशुदा होने की वजह से अखिलेश ने उससे शादी करने के लिये मना कर दिया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इस बात से नाराज होकर महिला ने साथियों के साथ अपने आशिक को पहले जाल में फंसाया. प्यार भरी बातें कर उसे अपने करीब बुलाया. इश्क के फरेब में वह भी दौड़ा चला आया। इस बात से अनजान की उसकी प्रेमिका उसके साथ बहुत बड़ा कांड करने की तैयारी में है. बस फिर क्या था. जैसे ही प्रेमी महिला के पास पहुंचा, उसने साथियों के साथ उसे धर दबोचा।इसके बाद उसके प्राइवेट पार्ट पर हमला बोल दिया।खून से लथपथ हालत में पीड़ित युवक को आनन-फानन में नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार फिलहाल युवक का घायलावस्था में झांसी में उपचार चल रहा है।

Leave a Comment