रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन नगर के डीडी मैमोरियल पब्लिक स्कूल के कक्षा चार के छात्र समर्पित द्विवेदी का चयन देश की प्रतिष्ठि त स्पोर्ट्स एकेडमी केके शर्मा वत्स स्पोर्ट्स एकेडमी आगरा में हुआ है। लगभग 30 वर्षों से युवाओं के हुनरमंद बनाने वाले बीसीसीआई लेवल टू कोच केके शर्मा समर्पित की प्रतिभा को तराशेंगे।
बीसीसीआई लेवल टू कोच किशोर कुमार शर्मा रणजी टीम के भी कोच रहे हैं। आगरा स्थित उनकी अकादमी युवा खिलाड़ियों को तकनीकी रूप से मजबूत बनाने, अनुशासन सिखाने और प्रतिस्पर्धात्मक क्रिकेट के लिए युवाओं को तैयार करने के लिए जानी जाती है। उनकी अकादमी राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी ध्रुव जुरेल, अंडर 19 इंडिया क्रिकेट टीम के सदस्य अभिज्ञान कुंडू, पूर्व आईपीएल खिलाड़ी केके उपाध्याय, आईपीएल खिलाड़ी धीरज कुमार निकले हैं। एकेडमी में राष्ट्रीय स्तर पर ट्रायल के माध्यम से 15 से 20 खिलाड़ियों का चयन किया जाता है। ऐसे में डीडी मेमोरियल पब्लिक स्कूल के छात्र समर्पित की सफलता से संचालक डॉ. हरेंद्र सिंह के साथ विद्यालय स्टॉफ व पिता गौरीश द्विवेदी एवं मां अनुपमा गदगद हैं। समर्पित ने बताया कि वह पूरी लगन से क्रिकेट के हुनर सीखकर देश का नाम रोशन करेगा।






