जालौन प्रीमियर लीग : सेमीफाइनल मुकाबले में इस टीम को मिली जीत,,

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जेपीएल सीजन तीन के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में प्रभाकर एकेडमी उरई ने डायमंड क्रिकेट क्लब औरैया को 62 रनों से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। सोमवार को खिताबी मुकाबले में प्रभाकर एकेडमी उरई की भिडंत दो बार की चेंपियन प्रधान इलेवन जालौन से होगी।
जालौन प्रीमियर लीग सीजन सीजन तीन का दूसरा सेमीफाइनल का मुकाबला प्रभाकर एकेडमी उरई और डायमंड क्रिकेट क्लब औरैया के बीच खेला गया। प्रभाकर एकेडमी उरई के कप्तान श्रीकांत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। बल्लेबाजी करने उतरी प्रभाकर एकेडमी उरई की शुरुआत अच्छी नहीं रही। ओपनर और कप्तान श्रीकांत शून्य रन पर चलते बने। टीम एक समय पर 69 रनों पर 6 विकेट गवाकर संघर्ष कर रही थी। सातवें विक्ैअ के लिए विनय प्रताप सिंह (24 रन) और अभी कुशवाहा ने (34 रन) ने 47 रनों की साझेदारी कर टीम का स्कोर नौ विकेट पर 20 ओवर में 148 रनों तक पहुंचाया। औरैया की ओर से गेंदबाजी करते हुए आरव ने चार ओवर में 32 रन देकर चार विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा करने उतरी डायमंड क्रिकेट क्लब की शुरुआत भी ख़राब रही। टीम के शुरूआती पांच विकेट 54 रनों पर गिर गये। ओपनर नितिन पाल ने 10 गेंदों में एक चौके और एक छक्के की मदद से 13 रन बनाए। टीम की ओर से पारस कुमार ने 29 गेंदों में चार चौके और एक छक्के की मदद से सर्वाधिक 38 रन बनाए। औरैया की पूरी टीम 15 ओवर में 86 रनों पर पवेलियन लौट गई। प्रभाकर एकेडमी उरई ने 62 रनों से मुकाबला जीतकर फाइनल में प्रवेश किया। प्रभाकर एकेडमी उरई के गेंदबाज ऋषभ सक्सेना ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3.2 ओवर में 22 रन देकर चार विकेट लिये। उनके इस प्रदर्शन के कारण उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया सोमवार को खिताबी मुकाबले में प्रभाकर एकेडमी उरई की भिडंत दो बार की चेंपियन प्रधान इलेवन जालौन से होगी।