जालौन ट्रॉफी : फाइनल मैच में इस टीम ने मारी बाजी,,मिला इतना इनाम,उपविजेता को भी मिला पुरस्कार

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन के बाराहीं देवी मेला मैदान में आयोजित रात्रिकालीन जालौन ट्रॉफी सीजन दो का फाइनल मैच बेतवा ग्रुप यश इलेवन और भांडेर इलेवन के बीच हुआ। जिसमें यश इलेवन ने पांच विकेट से जीत दर्ज कर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। विजेता टीम को 1,11,100 रुपये नकद और उपविजेता टीम को 51,000 रुपये नकद व शील्ड देकर सम्मानित किया गया।
फाइनल मुकाबले में पहले मैदान पर खेलने उतरी भांडेर इलेवन टीम के बल्लेबाज राज ने 14 गेंदों में 12 रनों की पारी खेलकर टीम को सधी हुई शुरूआत दी। लेकिन उनका साथ दे रहे जीतू के बिना खाता खोले पवेलियन लौटने से टीलम दबाव में आ गई। श्रेयस नौ रन बनाकर आउट हुए तो अजय पाठक भी शून्य पर चलते बने। गोपेश एक रन बनाकर पवेलियन जा बैठे। निचले क्रम के बल्लेबाज राहुल ठाकुर ने 13 गेंदों पर 20 रन और हारिश मंसूरी ने 19 गेंदों में 21 रन बनाकर टीम को सम्मानजनक स्थिति में पहुंचाया। आलोक दुबे ने दो गेंदों में आठ रन बनाकर टीम का स्कोर निर्धारित 10 ओवर में 80 रनों पर पहुंचाया। दूसरी पारी में खेलने उतरी बेतवा ग्रुप यश इलेवन टीम के सलामी बल्लेबाज अर्जुन भी आठ रन बनाकर आउट हो गए। उनके बाद कुमार सत्यम ने 15 गेंदों में 18 रन और हर्षित यादव ने 16 गेंदों में 21 रन बनाकर दर्शकों का मनोरंजन किया। धर्मेंद्र ने 12, विशाल ने सात और अमन ने तीन रन की पारी खेलकर टीम को जीत के करीब पहुंचाया। अंत में अविजित रहे कार्तिकेय ने तीन गेंदों में छह रन बनाकर टी म को 9.3 ओवरों में पांच विकेट से जीत दिला दी। आयोजक सोनू चौहौन और धर्मेंद्र प्रधान ने विजेता टीम को 1,11,100 रुपये एवं उपविजेता को 51,000 रुपये नकद एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। मैन ऑफ द सीरीज हर्षित यादव रहे जिन्हें एलईडी टीवी दिया गया। बेस्ट बल्लेबाज का खिताब हनी कश्यप को मिला, जिन्हें क्रिकेट बैट दिया गया। इस मौके पर सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा, ब्लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन, पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि पुनीत मित्तल, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष रामेंद्र सिंह सेंगर बनाजी, गौरीश द्विवेदी, यश पटेल, ईलू मेंबर आदि रहे।