जालौन में इस बार दहन होगा इतने फिट ऊँचा रावण,,मुस्लिम परिवार करता है तैयार

पढ़िये आपका अपना अखबार : उत्तम पुकार न्यूज़ – उत्तम पुकार न्यूज़

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन नगर की रामलीला गंगा जमुनी तहजीब की प्रतीक है। रामलीला में रावण दहन के लिए बनाया जाने वाला रावण पुतला एक मुस्लिम परिवार तैयार करता है। इस बार 45 फुट ऊंचा रावण का पुतला बनाया गया है। जिसका दशहरा मेला के दौरान दहन होगा।
नगर में दशहरा के दिन रावण पुतला दहन का आयोजन लगभग 70 वर्ष पुराना है। पहले जनसहयोग से रावण तैयार किया जाता है। इसके बाद नगर के दिवंगत सराफा व्यवसायी प्रभात महेश्वरी के सहयोग से रावण का पुतला बनाया जाता रहा। वर्ष 2008 में रामलीला समिति ने रावण दहन के कार्यक्रम को अपने अधीन कर नई समिति दशहरा मेला समिति का गठन कर दिया। दशहरा मेला समिति के गठन के बाद 2008 से रावण दहन का कार्यक्रम आयोजित करने लगा। नगर में होने वाले पुतला दहन के लिए रावण के पुतले का निर्माण मुरलीमनोहर निवासी कासिम चच्चा करते थे। उनके बाद उनका बेटा सलीम ने काम किया। इस वर्ष रावण का पुतला साहिल खान ने तैयार किया है। इस बार रावण के पुतलते की ऊंचाई 45 फुट होगी। साहिल ने बताया कि दहन के लिए तैयार किए जाने वाले रावण के पुतले को इको फ्रेंडली बनाया जा रहा है। लकडी, कागज के टुकड़े, गत्ते और प्राकृतिक रंगों को मिलाकर रावण के पुतले को तैयार किया गया है।