जालौन के शनिधाम में आयोजित होने जा रहा यह यज्ञ,,अंतिम दौर में तैयारियां

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today ।जालौन के उरगांव मार्ग स्थित शनिधाम मंदिर में नव कुंडीय साप्ताहिक श्रीविघ्न विनाशक गणपति यज्ञ होने जा रहा है। धार्मिक आयोजन की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
श्रीशनिधाम गूढ़ा में साप्ताहिक नव कुंडीय श्रीविघ्न विनाशक गणपति महायज्ञ का आयोजन होने जा रहा है। यह महायज्ञ रविवार आठ मार्च से शुरू होकर यज्ञ 14 मार्च 2026 दिन शनिवार तक चलेगा। क्षेत्र में पहली बार होने जा रहे श्रीविघ्न विनाशक गणपति महायज्ञ की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। शनिधाम मंदिर के महंत बृजेश तिवारी ने बताया कि धार्मिक आयोजनों में प्रतिदिन सुबह आठ बजे से दोपहर 12 बजे तक यज्ञ और आहूतियां होंगी दोपहर में दो बजे से सायं पांच बजे तक कथा का आयोजन होगा। कार्यक्रम की शुरुआत आठ मार्च दिन रविवार को दोपहर एक बजे कलश यात्रा के साथ होगी। नौ मार्च दिन सोमवार को वेदी पूजन एवं अग्नि स्थापना की जाएगी। 14 मार्च दिन शनिवार को पूर्णाहुति संपन्न होगी। कथा का वाचन राजेश्वरानंद सरस्वती रामायणी द्वारा किया जाएगा, जबकि यज्ञाचार्य के रूप में पंडित मिथलेश महाराज रहेंगे। 15 मार्च रविवार को दोपहर दो बजे से भंडारे का आयोजन किया जाएगा।