Hariyana news today । ”जो राम को लाए हैं हम उनको लाएंगे” । यह गाना तो आपने जरूर सुना होगा जो लोगों को काफी आज भी पसंद आ रहा है। इस गाने को गाने वाले कन्हैया मित्तल जल्द ही कांग्रेस पार्टी का दामन थामेंगे । इस बात की जानकारी स्वयं गायक कलाकार कन्हैया मित्तल ने एक टीवी चैनल से हुई बात पर कही है।
बता दे आपको जो राम को लाए हैं हम उनको लाएंगे गाना आज भी जब कहीं बजता है तो लोग पूरी तरह से राम भक्ति में लीन हो जाते हैं । इस सुपर डुपर हिट गाने को गाने वाले कन्हैया मित्तल मूलतः हरियाणा के रहने वाले हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार हरियाणा राज्य में अगले माह होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले गायक कलाकार कन्हैया मित्तल कांग्रेस पार्टी में शामिल होंगे । इस बात की जानकारी स्वयं कन्हैया मित्तल ने न्यूज़ 18th इंडिया के द्वारा पूछे गए सवाल पर कही है। फोन लाइन पर हुई बात में उन्होंने कहा कि जल्दी ही वह कांग्रेस पार्टी ज्वाइन करेंगे जल्दी खबर आ जाएगी । उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव लड़ेंगे या नहीं यह समय बताएगा फोनलाइन पर पत्रकार से हुई बात में उन्होंने जवाब देते हुए कहा कि हमारी विचारधारा सनातन की रही है और सनातन की ही रहेगी पहले भी हम ना किसी पार्टी में थे हम बात करते थे राम के मंदिर मंदिर की वह चाहे डॉक्टर मनमोहन सिंह बनआते तो हम उनके लिए भी है गाना गा देते सनातन की सेवा करने के लिए एक दल नहीं है सभी सनातन की सेवा करते हैं। अपने प्रसिद्ध हुए गाने के संबंध में उन्होंने कहा कि वह यह गाना अपने गुरु योगी आदित्यनाथ के लिए लिखा था और यह गाना उन्होंने उनके लिए ही गया था और वह गुरु हमारे आज भी है और रहेंगे।


