
Lucknow news today। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक बड़ी खबर मीडिया के प्रकाश में आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार लखनऊ के गोसाईगंज थाना क्षेत्र में तीन दरिंदों ने एक युवती की अस्मत को तार तार कर दिया। घटना की सूचना पीड़िता ने मां के माध्यम से पुलिस को दी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मामला दर्ज किया और नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ शुरूकर दी है। इस संबंध में डीसीपी दक्षिणी ने बताया कि तीनों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
यह है मामला
मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार गोसाईगंज थाना क्षेत्र के जौखंडी गांव में चल रहे एक कार्यक्रम में इसी क्षेत्र की रहने वाली किशोरी भी गई हुई थी। आरोप है कि इसी दौरान गांव के रहने वाले मुस्ताक एहसान और साहिल ने युवती को पकड़ लिया और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता किसी तरह से दरिंदों के चंगुल से छूटकर घर पहुंची और पूरी दास्तान अपनी मां को बताइ। बेटी के मुंह से बात सुनकर मां के पैरों तले से जमीन खिसक गई आनन फानन में पीड़िता ने मां के माध्यम से थाने पहुंचकर मामला दर्ज कराया।
डीसीपी ने जारी किया बयान

लखनऊ के गोसाईगंज थाना क्षेत्र में हुई इस घृणित घटना के संबंध में डीसीपी दक्षिणी ने मीडिया में बयान जारी करते हुए बताया कि आज सुबह थाना गोसाईगंज में यह सूचना प्राप्त हुई कि अल्पसंख्यक समुदाय की एक युवती के साथ इसी समुदाय के तीन युवकों द्वारा दुष्कर्म किया गया है इसमें तत्काल ही पुलिस ने सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया एवं फील्ड यूनिट को एविडेंस कलेक्शन के लिए मौके पर भेजा गया है तीनों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
आपकी अपनी डिजिटल चैनल : up news sirf sach





