लखनऊ । उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के नाका थाना क्षेत्र में 3 शोहदों को स्कूली छात्राओं समेत महिलाओं से छेड़खानी करना महंगा पड़ गया। शोहदों द्वारा की जा रही छेड़खानी की घटना सीसीटीवी में कैद हो गई और वह सीसीटीवी वायरल हो गई । इस सीसीटीवी का संज्ञान लेते हुए अलर्ट हुई पुलिस ने तीनों को धर दबोचा।
यह था मामला
लखनऊ के नाका थाना क्षेत्र के राजेंद्र नगर में स्थित एक स्कूल के आसपास स्कूली छात्राओं समेत वहां से गुजर रही महिलाओं के साथ तीन शोहदे छेड़छाड़ कर रहे थे। उनके द्वारा की जा रही इस घ्रणित घटना वहाँ लगे सीसीटीवी में कैद हो गयी। इसके बाद अलर्ट हुई पुलिस ने तीनों को धर दबोचा।
डीसीपी सेंट्रल ने दी विस्तार से जानकारी

नाका क्षेत्र में हुई छेड़छाड़ की इस घटना के सम्बंध में डीसीपी सेंट्रल अपर्णा आर कौशिक ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना नाका क्षेत्र में सूचना मिली थी कि एक महिला जो स्कूल के बाहर जा रही थी उनको कुछ लड़कों ने वहां पर रोका और उसके बाद उनसे वाद विवाद हुआ इसका सीसीटीवी भी मिला जो जिसमें महिला और लड़कों के साथ लड़ाई भी हो रही है। इस सूचना पर पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंची और तीनों लड़कों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की जा रही। उन्होंने बताया कि पकड़े गए आरोपियों के नाम साहिल मोहम्मद अली और साहिल हैं।




