रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today ।बहुजन समाज पार्टी के बुंदेलखंड प्रभारी लालाराम अहिरवार द्वारा पिछड़ी जातियों को पार्टी से जोड़ने के लिए की गई विशेष पहल को संगठन के लिए एक मील का पत्थर माना जा रहा है। बसपा सुप्रीमो मायावती के निर्देशों पर पिछड़ों को बड़ी जिम्मेदारी सौंपने के इस कदम को पार्टी की मजबूती के रूप में देखा जा रहा है। इसी कड़ी में अनुशासनहीनता और गुटबाजी खत्म करने के लिए जालौन सहित पूरे झांसी मंडल में बड़े सांगठनिक परिवर्तन किए गए हैं।
बृजेश जाटव फिर बने जिलाध्यक्ष, गुटबाजी करने वाले किनारे
जनपद जालौन में बुंदेलखंड प्रभारी के आदेशों को नजरअंदाज कर पनप रही गुटबाजी के कारण मिशनरी कैडर में भारी नाराजगी थी। इन शिकायतों पर कड़ा रुख अपनाते हुए बसपा हाईकमान ने बृजेश जाटव को पुनः जिलाध्यक्षकी कमान सौंपी है। पार्टी ने स्पष्ट संदेश दिया है कि जो भी गुटबंदी करेगा, उसे किनारे लगा दिया जाएगा।
मंडल स्तर पर पिछड़ों को मिली कमान
संगठन में पिछड़ी जातियों की भागीदारी बढ़ाते हुए वृजभूषण कुशवाहाको झांसी मंडल का प्रभारी बनाया गया है, जो जालौन की तीनों विधानसभा सीटों की देखरेख करेंगे। साथ ही रामबाबू चीरगईया को झांसी मंडल कोआर्डिनेटर नियुक्त किया गया है, जिन्हें तीनों जिलों में पार्टी को सशक्त बनाने की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अतिरिक्त, मंडल कोआर्डिनेटर के रूप में राम सिंह कुशवाहा ललितपुर जिला और कैलाश पाल झांसी जिला देखेंगे।
आने वाले समय में और भी होगी कार्रवाई
पार्टी सूत्रों के अनुसार, अनुशासन तोड़ने वाले कुछ अन्य पदाधिकारियों पर भी जल्द गाज गिर सकती है। लालाराम अहिरवार के नेतृत्व में पिछड़ों को मंडल और जिलों का प्रभारी बनाकर दी गई यह जिम्मेदारी गुटबाजी करने वालों के लिए एक बड़ी सीख मानी जा रही है। इस बदलाव से कार्यकर्ताओं में नया उत्साह देखा जा रहा है।





