
UP news today । सत्तारूढ़ पार्टी भाजपा की सहयोगी अपना दल एस (Apna Dal) (S)आज अपना स्थापना दिवस मना रही है इस अवसर पर पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपनी पार्टी की उपलब्धियां बताई। मीडिया से बात करते हुए श्रीमती पटेल ने कहा कि आज 4 नवंबर है आज हमारी पार्टी का स्थापना दिवस है और पार्टी के स्थापना दिवस को हमारी पार्टी के पूरे प्रदेश के कार्यकर्ता मिलकर अयोध्या में वृहद स्तर पर मनाने जा रहे हैं आज का दिन हमारे लिए बहुत ही महत्वपूर्ण दिन है।
उन्होंने कहा कि हमारे सारे कार्यकर्ता मिलकर यह अवलोकन करेंगे की पार्टी की उत्पत्ति कैसे हुई पार्टी का उद्देश्य क्या है पार्टी ने अपने लंबे समय में किन-किन परिस्थितियों का सामना किया पार्टी ने क्या उपलब्धियां हासिल की और इसके साथ ही भविष्य की दिशा क्या है। श्रीमती पटेल ने कहा कि आज का दिन हमारे लिए मील के इस पत्थर को याद करने का दिन है जिन्होंने पार्टी के संस्थापक डॉ सोने लाल पटेल ने जिन्होंने संघर्ष तपस्या करके इस पार्टी की नींव रखी आज यही नींव का पत्थर है जिसके कारण अपना दल की बुलंद इमारत का निर्माण हुआ है आज का दिन हमारे सभी कार्यकर्ताओं व पार्टी के सभी विचारधारा अनुयायियों को धन्यवाद देने का दिन है जिन्होंने अपनी तपस्या और अपने आशीर्वाद से पार्टी के छोटे से पौधे को विशाल वृक्ष में तब्दील किया।
Contact for advertisement : 9415795867






