जीएसटी की छापेमारी रोकने की मांग को लेकर व्यापारी नेता संजय गुप्ता ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को व्यापारियों की समस्या बताई तथा सौपा ज्ञापन

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में जीएसटी की कार्यवाही से व्यापारियों में हड़कंप मचा हुआ है। यह छापेमारी रोकने के लिए व्यापार मण्डल हर सम्भव प्रयास कर रहे हैं। इसी कड़ी में आज उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल का 5 सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अद्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी से उनके सरकारी निवास पर मिला और यूपी में जी एस टी विभाग द्वारा व्यापारियों के यहां जनरल सर्वे छापे किये जाने की समस्या बताई । व्यापारी नेता संजय गुप्ता ने भा जा पा प्रदेश अध्यक्ष को अवगत कराते हुए कहा प्रदेश में जनरल छापो की वजह से प्रदेश के विभिन्न जिलो के व्यापारियों में भय की स्थिति है तथा व्यापारी छापे के डर से दुकानें बंद कर रहे हैं जोकि उचित नहीं है । श्री गुप्ता ने बताया कि उन्होंने प्रदेशाध्यक्ष श्री चौधरी से इस विषय का संज्ञान लेते हुए हस्तक्षेप कर तत्काल जनरल सर्वे छापे रोकने की मांग की। श्री गुप्ता ने कहा यदि किसी व्यापारी की शिकायत हो उसके यहाँ ही केवल जांच होनी चाहिए। इस अवसर पर व्यापारी नेता संजय गुप्ता ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को ज्ञापन सौंपा।
श्री गुप्ता ने बताया कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने व्यापारियों का सहयोग करने का वादा किया तथा किसी भी प्रकार का उत्पीड़न ना होने देने का आश्वासन दिया।
प्रतिनिधिमंडल मंडल में कमल अग्रवाल, ब्रह्म प्रकाश अवस्थी, डॉक्टर साकेत चतुर्वेदी, मोहित कपूर शामिल थे

Leave a Comment