महापौर ने संबंधित अधिकारियों को त्योहार के समय व्यापारियों एवं ग्राहकों को असुविधा न होने के लिए निर्देश दिए

Lucknow news today । यूपी की राजधानी लखनऊ के पत्रकारपुरम मार्केट, गोमती नगर चौराहे पर तथा पत्रकारपुरम में ही अन्य स्थानों पर नगर निगम विभाग द्वारा सड़क को खोद कर तथा रास्ता बंद किए जाने से परेशान व्यापारियों का प्रतिनिधिमंडल उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता के नेतृत्व में लालबाग स्थित नगर निगम कार्यालय में महापौर सुषमा खड़कवाल से मिला पत्रकारपुरम के व्यापारियों ने महापौर को शिकायत करते हुए बताया होली के त्यौहार के ठीक पहले नगर निगम विभाग द्वारा पत्रकारपुरम में पुलिस चौकी के ठीक बगल की सड़क खोद कर रास्ता बंद कर दिया तथा पत्रकारपुरम में ही अन्य कई स्थानों पर भी नगर निगम द्वारा सड़क खोद दी गई है जिसके कारण वाहनों को आने-जाने में भारी सुविधा हो रहीं है तथा ग्राहकों एवं आगंतुकों को बाजार में आना बिल्कुल बंद सा हो गया है ।

व्यापारियों ने महापौर से कहा होली के त्यौहार के ठीक पहले ऐसा करने से व्यापारियों एवं नागरिकों को भारी असुविधा हो रही है महापौर ने व्यापारियों के प्रतिनिधिमंडल की बात को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को त्यौहार के पहले व्यापारियों को कोई असुविधा नहीं हो इसके समुचित निर्देश दिए तथा होली के बाद काम करने हेतु कहा प्रतिनिधि मंडल ने महापौर का धन्यवाद ज्ञापित कर उन्हें पुष्प गुच्छ भेंट किया
प्रतिनिधि मंडल में उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता के साथ पत्रकारपुरम आदर्श व्यापार मंडल के वरिष्ठ महामंत्री सरदार राजेंद्र सिंह ,वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनीष गुप्ता, संगठन मंत्री योगेश महेश्वरी एवं प्रचार मंत्री सलिल गुप्ता शामिल थे।
उत्तर प्रदेश में तेजी से उभरता पोर्टल www.uttampukarnews.com और हिंदी साप्ताहिक पेपर उत्तम पुकार न्यूज़ एवं मासिक पत्रिका उत्तम पुकार न्यूज़ व चैनल up news sirf sach में जिलों से खबरें भेजने वाले पत्रकार जो सहयोग करने के इच्छुक हैं वह संपर्क कर सकते हैं। विज्ञापन और खबरों के लिए संपर्क : Watsapp or calling : 9415795867,8840345105






