अधिशाषी अभियंता कार्यालय के बाहर व्यापारियों ने जमकर की नारेबाजी
(ब्यूरो रिपोर्ट )

Auraiya news today । उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में गुरुवार को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल (मिश्रागुट) के पदाधिकारियों ने शहर की लड़खड़ाई बिजली व्यवस्था को सुदृढ़ करने को लेकर 5 सूत्रीय ज्ञापन अधीक्षण अभियंता को सौपा है। जिसमें जर्जर तार ठीक कराने व लो वोल्टेज की समस्या का समाधान करने की मांग की गई है। इस दौरान व्यापारियों ने बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
उद्योग व्यापार मंडल (मिश्रागुट) संगठन के जिलाध्यक्ष बबलू वाजपेई के निर्देश पर युवा कार्यकारिणी ने नगर में जर्जर तारों से आए दिन होने वाले फाल्ट व बिजली के खंभों के तिरछे होने के चलते हादसों से बचाव संबंधित ज्ञापन अधीक्षण अभियंता ब्रजमोहन को ज्ञापन सौंपा है। युवा संगठन के जिलाअध्यक्ष दीपक अग्रवाल ने बताया कि नगर में कई जगह 11 हजार लाइन के नीचे गार्डिंग नहीं है। जिससे कभी भी हादसा हो सकता है। खुले ट्रांसफार्मरों में जाली लगवाई जाए। जिससे कोई क्षति ना हो सके। प्रेमानंद आश्रम के पीछे करीब 1 वर्ष पहले बिजली के खंभे लगा दिए गए थे। लेकिन तार अब तक नहीं लगाए गए हैं। जल्द काम पूरा कराए जाए। कई ट्रांसफार्मरों में ओवरलोड के चलते लो वोल्टेज व ट्रिपिंग की समस्या रहती है। उन ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि कराई जाए। जिससे बिजली आपूर्ति सुचारू रूप से मिल सके। ज्ञापन देने से पहले व्यापारियों ने कार्यालय के बाहर जमकर नारेबाजी की। इस मौके पर युवा जिला महामंत्री रितेश गुप्ता, शिवम पांडे, दीपक पुरवार, माधव तिवारी, सक्षम गुप्ता, मोहित बाजपेई, सौरभ अग्रवाल, अनिल दुबे, गणेश वर्मा, मोहित वर्मा, रिंकू अग्रवाल, रमाकांत व नितिन अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी मौजूद रहे।






