(रिपोर्ट – बबलू सेंगर)

Jalaun news today । कार से शादी समारोह से लौट रहे युवकों की कार पेड़ से टकराई। हादसे में कार सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हुए। घायलों को इलाज के लिए कानपुर व झांसी रेफर किया गया।
नगर के मोहल्ला रापटगंज निवासी प्रशांत साहू (24) व अंशू (20) अपने रिश्तेदार दिलीप साहू (23) के साथ सेवढ़ा में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए कार से गए थे। शादी समारोह में शामिल होकर वह रात में ही वापस जालौन लौट रहे थे। वापसी में गुरूवार की सुबह करीब पांच बजे जैसे ही उनकी कार सुढ़ार के बाद स्थित बंबी के पास पहुंची तभी कार चालक को झपकी आ गई।

झपकी आने से कार सड़क किनारे खड़े पेड़ से जा टकराई। हादसे में कार सवार तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर एंबुलेंस से घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां तीनों घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें मेडिकल कॉलेज उरई रेफर कर दिया गया। वहां से अंशू को कानपुर व प्रशांत को झांसी रेफर किया गया।






