लखनऊ में दर्दनाक हादसा,,, तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने दम्पत्ति व दो बच्चों को रौंदा,, चारों की मौत

Tragic accident in Lucknow, speeding Scorpio ran over a couple and two children, all four died

Lucknow news today । उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के विकासनगर थाना क्षेत्र में बीती देर रात उस समय हड़कंप मच गया जब एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो गाड़ी ने स्कूटी से जा रहे एक दम्पति व उनके दो बच्चों को बुरी तरह रौंद दिया। बताया जा रहा है कि इस घटना में दम्पति काफी दूर तक कार से घिसटते रहे और बाद में कार खम्बे से टकराकर रुकी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया जहाँ चारों की मौत हो गई। लखनऊ के विकासनगर में हुई इस घटना पर मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों के प्रति शोक सम्बेदना प्रकट करते हुए अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश जारी किए हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के अनुसार विकासनगर थाना क्षेत्र में स्थित गुलाचीन मंदिर के पास से एक दम्पत्ति अपने दो बच्चों के साथ स्कूटी से जा रहे थे। बताया जा रहा है कि इसी दौरान तेज गति से आ रही स्कॉर्पियो कार ने स्कूटी सवार लोगों को टक्कर मार दी । मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार टक्कर मारने के बाद भी स्कॉर्पियो के चालक ने गाड़ी नहीं रोकी और वह तेज रफ्तार में गाड़ी बढ़ाता रहा । घटना से सड़क किनारे सो रहे लोगों में भगदड़ मच गई। सूचना पर इंस्पेक्टर विकासनगर शिवानंद मिश्रा पुलिस बल के साथ पहुंचे। आनन फानन स्कूटी के नीचे फंसे दंपति और दोनों बच्चों को निकाला। हादसे में गंभीर रूप से घायल दंपति और दोनों बच्चों को केजीएमयू के ट्रामा सेंटर भेजा गया। जहाँ सभी को मृत घोषित कर दिया गया।

मुख्यमंत्री ने व्यक्त की शोक सम्बेदना

लखनऊ के विकासनगर क्षेत्र में हुए इस दर्दनाक हादसे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिवंगतों की आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

Leave a Comment