यूपी में चली अपर पुलिस अधीक्षकों की तवादला एक्सप्रेस,, तीन दर्जन से अधिक हुए तवादले,, देखिये पूरी लिस्ट

Transfer Express of Additional Superintendents of Police started in UP, more than three dozen transfers took place, see full list

Lucknow news today । उत्तर प्रदेश में शुक्रवार की देर रात वरिष्ठ पीपीएस अधिकारियों की तबादला एक्सप्रेस चलाई गई। बीती देर रात यूपी में तीन दर्जन से अधिक अपर पुलिस अधीक्षकों के तबादले किए गए हैं। आज जिन अधिकारियों के तबादले हुए हैं उनमें लखनऊ के एडीसीपी पश्चिम के पद पर तैनात चिरंजीव नाथ सिन्हा का नाम भी शामिल हैं जिनको लखनऊ से बाराबंकी उत्तरी में अपर पुलिस अधीक्षक बनाकर भेजा गया है ।
आज जिन वरिष्ठ पीपीएस अधिकारियों के तबादले हुए उनमें मथुरा में तैनात मार्तंड प्रकाश सिंह को अपर पुलिस अधीक्षक हरदोई बनाया गया है डॉक्टर प्रवीन रंजन सिंह को बिजनौर से सीतापुर भेजा गया है राम मोहन सिंह को एसपी ट्रैफिक बरेली से बदायूं का एसपी ग्रामीण बनाया गया है संजीव कुमार बाजपेई को एसपी ग्रामीण शाहजहांपुर से बिजनौर का अपर पुलिस अधीक्षक बनाया गया है संसार सिंह को रामपुर से अपर पुलिस अधीक्षक कन्नौज बनाया गया है दीपेंद्र नाथ चौधरी को अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती से देवरिया अपर पुलिस अधीक्षक बनाया गया है शिवराज सिंह को अपर पुलिस अधीक्षक गोंडा से एसपी बरेली बनाया गया है। देखिये पूरी लिस्ट

जारी की गई लिस्ट

Leave a Comment