
IAS transfer in up। उत्तर प्रदेश में शुक्रवार की देर शाम आईएएस अधिकारियों की तबादला एक्सप्रेस चलाई गई है। आज यूपी में 7 वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। इसकी लिस्ट शासन ने जारी कर दी है।
इनके हुए तबादले
शासन द्वारा जारी की गई लिस्ट के अनुसार आज जिन आईएएस अधिकारियों के तबादले हुए हैं उनमें प्रकाश बिंदु लोक निर्माण विभाग से सचिव गृह बनाए गए हैं। डॉक्टर लोकेश एम जो अभी तक प्रतीक्षा रत चल रहे थे उन्हें लोक निर्माण विभाग का नए सचिव बनाया गया है तो वहीं प्रतीक्षारत चल रहे महेंद्र प्रसाद को विशेष सचिव उत्तर प्रदेश पुनर्गठन समन्वय विभाग बनाया गया है। उत्तर प्रदेश प्रशासन एवं प्रबंधन अकादमी की निदेशक नीना शर्मा को प्रमुख सचिव सार्वजनिक उद्यम विभाग उत्तर प्रदेश शासन तथा महानिदेशक सार्वजनिक उद्यम बनाया गया है । संजय कुमार को उत्तर प्रदेश प्रबंधन अकादमी का नया निदेशक बनाया गया है रघुवीर को विशेष सचिव दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग बनाया गया है आशीष कुमार को प्रबंध निदेशक राज्य पर्यटन विकास निगम के साथ ही सचिन धर्मार्थ कार्य का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। देखिए पूरी लिस्ट





