अनिल सैनी
UP News Today । उत्तर प्रदेश में बुधवार की देर रात वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों की तवादला एक्सप्रेस चलाई गई है। आज उत्तर प्रदेश शासन ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए कई वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों के विभागों में बदलाव किए हैं। आज जिनके तवादला किये गए हैं उनमें

- सेल्वा कुमारी जे. को महानिदेशक, प्राविधिक शिक्षा, उत्तर प्रदेश तथा सचिव, प्राविधिक शिक्षा विभाग के पद पर नियुक्त किया गया है।
- समीर वर्मा को सचिव, नियोजन विभाग एवं महानिदेशक, अर्थ एवं संख्या, उत्तर प्रदेश बनाया गया है।
- प्रभु नारायण सिंह को प्रबंध निदेशक, उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम का कार्यभार सौंपा गया है।
- माशूम अली सरवर, जो अब तक प्रबंध निदेशक, उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम थे, उन्हें मुख्य कार्यपालक अधिकारी, उत्तर प्रदेश सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड नियुक्त किया गया है।
- आशीष कुमार, विशेष सचिव, स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन विभाग, को प्रबंध निदेशक, उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम बनाया गया है।
- सुधीर कुमार, नगर आयुक्त कानपुर, को अब विशेष सचिव, स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन विभाग के रूप में तैनाती दी गई है।
- अमित उपाध्याय, मुख्य विकास अधिकारी रायबरेली, को नगर आयुक्त, कानपुर नगर बनाया गया है।
- अंजुलता, सचिव मुरादाबाद विकास प्राधिकरण, को मुख्य विकास अधिकारी, रायबरेली नियुक्त किया गया है। देखिए पूरी लिस्ट