यूपी में चली आईपीएस अधिकारियों की तवादला एक्सप्रेस,, सुरेश चंद्र रावत बने एसपी जालौन

Ips transfer in up :  उत्तर प्रदेश में बुधवार की दोपहर आईपीएस अधिकारियों के तबादला एक्सप्रेस चलाई गई । आज यूपी में 30 आईपीएस अधिकारियों के तबादले हुए हैं। आज जिन आईपीएस अधिकारियों के तबादले हुए हैं उनमें जालौन जनपद के पुलिस अधीक्षक का भी नाम शामिल है जिनका ट्रांसफर हो गया है उन्हें गाजीपुर का नया एसपी बनाया गया है और उनके स्थान पर मथुरा में तैनात सुरेश चंद्र रावत को जालौन का नया एसपी बनाया गया है । इसके अलावा कई अन्य जनपदों के पुलिस कप्तानों का ट्रांसफर हुआ है।

जारी की गई लिस्ट के अनुसार आज जिन आईपीएस अधिकारियों के तबादले हुए हैं उनमें भगवान एस श्रीवास्तव को  एडीजी यातायात बनाया गया है बस्ती में तैनात यशवीर सिंह को जौनपुर का नया एसपी बनाया गया है कुंवर अनुपम सिंह को पीएसी मुख्यालय में एसपी बनाया गया है संजय कुमार को 4 वीं वाहिनी पीएसी प्रयागराज बनाया गया है लखनऊ की डीसीपी ट्रैफिक रही रवीना त्यागी को बाराबंकी का नया पुलिस अधीक्षक बनाया गया है । आज जिन 30 आईपीएस अधिकारियों के तबादले हुए हैं देखिए उनके सारी सूची