यूपी में चली वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों की तबादला एक्सप्रेस, तरुण गावा बने पुलिस कमिश्नर लखनऊ

Lucknow news today ।उत्तर प्रदेश में मंगलवार की दोपहर वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के तबादला एक्सप्रेस चलाई गई है । आज यूपी में 15 वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं इनमें लखनऊ पुलिस कमिश्नर का भी नाम शामिल है जिनका ट्रांसफर किया गया है और उनके स्थान पर तरुण गाबा को लखनऊ का नया पुलिस कमिश्नर बनाया गया है।
जारी की गई लिस्ट के अनुसार आज जिन वरिष्ठ आईपीएस तब अधिकारियों के तबादले हुए हैं उनमें लखनऊ पुलिस कमिश्नर अमरेंद्र सिंह सेंगर का नाम भी शामिल है जिन्हें डीजी अभीसूचना एवं सुरक्षा बनाया गया है जबकि उनके स्थान पर तरुण गाबा को लखनऊ का नया पुलिस कमिश्नर बनाया गया है। देखिए पूरी सूची