लखनऊ । उत्तर प्रदेश में गुरुवार की सुबह 1 दर्जन से अधिक आईएएस अधिकारियों की तबादला एक्सप्रेस चलाई गई। शासन से मिली जानकारी के अनुसार आज हुए तबादलों में अमित मोहन प्रसाद समेत कई वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों के विभाग बदले गए हैं।
इनमें हिमांशु कुमार को प्रमुख सचिव ग्राम विकास एवं ग्रामीण अभियंत्रण सेवा विभाग बनाया गया तो वही पिछले कई वर्षों से अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य के पद पर तैनात रहे अमित मोहन प्रसाद का विभाग भी बदल कर पार्थसारथी सेन शर्मा को अब नया प्रमुख सचिव स्वास्थ्य एवं चिकित्सा परिवार कल्याण विभाग बनाया गया है डॉ हरिओम शर्मा को प्रमुख सचिव समाज कल्याण विभाग एवं निदेशक जनजाति विकास बनाया गया है मोनिका एस गर्ग को अपर मुख्य सचिव उच्च शिक्षा विभाग से बदल कर अल्पसंख्यक कल्याण एवं मुस्लिम वक्फ विभाग बनाया गया है अमित मोहन प्रसाद को अपर मुख्य सचिव सूक्ष्म लघु मध्यम उद्यम एवं निर्यात प्रोत्साहन हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग तथा खादी एवं ग्रामोद्योग विभाग दिया गया है। इसके अलावा महेश कुमार गुप्ता को अपर मुख्य सचिव ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत विभाग बनाया गया है कल्पना अवस्थी को प्रमुख सचिव राज्यपाल बनाया गया है अभी तक सूचना विभाग में अपर मुख्य सचिव रहे नवनीत सहगल का विभाग बदल कर अब वह अपर मुख्य सचिव खेलकूद विभाग बनाए गए हैं। और अब मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव संजय प्रसाद को इस पद के साथ साथ गृह व सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की भी जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा मुकेश कुमार मिश्रा प्रमुख सचिव पर्यटन संस्कृति विभाग महानिदेशक पर्यटन के साथ-साथ सचिव धर्मार्थ कार्य विभाग का काम भी संभालेंगे इसके अलावा अरविंद कुमार को यूपीडा एवं उपशा के पद का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है अभी तक अपर मुख्य सचिव माध्यमिक शिक्षा विभाग रही आराधना शुक्ला अब आयुष विभाग की अपर मुख्य सचिव बनाई गई है। देखिए पूरी लिस्ट—






