Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

यूपी में चली वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों की तवादला एक्सप्रेस,,, आलोक सिंह बने कानपुर जोन के नए एडीजी,, देखिये पूरी लिस्ट

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में मंगलवार की देर रात सात वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के तवादले किये गए हैं। देर रात हुए तवादलों में कानपुर व प्रयागराज जोन के एडीजी के तवादले किये गए हैं। शासन द्वारा जारी की गई तवादलों कि सूची के अनुसार एडीजी जीआरपी पियूष आनंद का तबादला। पीयूष आनंद को एडीजी प्रशासन बनाया गया।
लंबे समय से एडीजी प्रशासन के पद पर रहे पीसी मीणा को एडीजी बरेली जोन बनाया गया।
एडीजी प्रयागराज जोन प्रेम प्रकाश को प्रयागराज से हटाकर डीजीपी मुख्यालय से अटैच किया गया। नोएडा के पहले पुलिस कमिश्नर रहे आलोक सिंह को मिली पोस्टिंग। आलोक सिंह एडीजी जोन कानपुर बनाए गए।
वाराणसी पुलिस कमिश्नर पद से हटाए गए ए सतीश गणेश एडीजी जीआरपी बने। कानपुर जोन के एडीजी रहे भानु भास्कर प्रयागराज के नए एडीजी जोन बनाए गए। राजकुमार एडीजी लॉजिस्टिक्स बने। विजय कुमार मौर्या से लॉजिस्टिक्स का चार्ज लिया गया अब विजय कुमार मौर्या एडीजी होमगार्ड रहेंगे।देखिए पूरी लिस्ट

Leave a Comment