जालौन क्षेत्र के इस गांव में एक हफ्ते से खराब पड़ा ट्रांसफार्मर,, परेशान हो रहे लोग,,

रिपोर्ट बबलू सेंगर

E-Magzine – उत्तम पुकार न्यूज़

Jalaun news today ।जालौन के ग्राम कैंथ में हनुमान मंदिर के पास स्थापित विद्युत ट्रांसफॉर्मर बीते एक सप्ताह से खराब पड़ा हुआ है, जिससे बिजली आपूर्ति बाधित है। बिजली न होने के कारण ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों को पानी भरने में भी दिक्कत हो रही है।
ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम कैंथ में हनुमान मंदिर के पास गांव में बिजली की सप्लाई के लिए ट्रांसफॉर्मर रखा है। यह ट्रांसफॉर्मर बीते एक सप्ताह से खराब पड़ा है। ग्रामीणों श्यामकिशोर, मनमोहनका, निखिल कुमार, किसन मोहन, व अवधनारायण ने आरोप लगाया कि बिजली विभाग में सूचना देने के बाद भी अब तक ट्रांसफॉर्मर नहीं बदला गया है। यहां तक कि न तो विभागीय कर्मचारी मौके पर पहुंचे और न ही ट्रांसफार्मर को ठीक करने या बदलने की दिशा में कोई पहल की गई। ग्रामीणों ने बताया कि बिजली न होने से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। अगले माह से बोर्ड परीक्षा भी शुरू होने वाली है। बच्चे परीक्षा की तैयारी नहीं कर पा रहे हैं। शाम होते ही मोहल्ला अंधेरे में डूब जाता है। बिजली के अभाव में पानी की सबसे अधिक दिक्कत हो रही है। पंप और मोटर दोनों ही ठप हैं, जिससे महिलाओं को दूर-दराज से पानी लाना पड़ रहा है। मोबाइल तक चार्ज नहीं हो पा रहे हैं। रोशनी की व्यवस्था न होने से रोजमर्रा के कामों में दिक्कत हो रही है। ग्रामीणों ने डीएम राजेश पांडेय से मांग करते हुए गांव के खराब पड़े ट्रांसफॉर्मर को शीघ्र बदलवाने की मांग की है।