दर्दनाक हादसा : बस और ट्राले की भीषण भिड़ंत,, 15 की मौत,, कई घायल,, हैदराबाद से गोरखपुर आ रही थी,,

मध्य प्रदेश के रीवा में शनिवार कि सुबह तड़के उस समय हड़कंप मच गया जब एक टूरिस्ट बस की ट्राले से टक्कर हो गई । बताया जा रहा है कि इस हादसे में लगभग 15 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है जबकि 3 दर्जन से अधिक लोग घायल हुए हैं। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस और प्रशासन की टीमों ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया । फिलहाल पुलिस और प्रशासन की टीम इस हादसे की बारीकी से जांच करने में जुटी है । बताया जा रहा है कि बस हैदराबाद से गोरखपुर जा रही थी तभी यह रीवा में हादसा हो गया। इस घटना के बाद यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।

यह है घटना

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार आज सुबह तड़के मध्य प्रदेश के रीवा जनपद में सुहागी हिल्स के पास बस और ट्राले में भीषण टक्कर हो गई जिससे 15 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि 3 दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। सुबह सुबह हुई इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया फिलहाल पुलिस प्रशासन की टीम पूरे मामले की छानबीन करने में जुटी है।

डीएम रीवा ने मीडिया से की बात

शनिवार की सुबह रीवा जिले में हुई इस दर्दनाक घटना के सम्बंध में डीएम रीवा मनोज पुष्प ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि ऐसा लगता है कि इस ट्रक का सामने वाले ट्रक से एक्सीडेंट हुआ था और जब चालक ने ब्रेक लगाया तो पीछे से आ रही बस ट्रक से टकराई पुलिस प्रशासन और स्थानीय लोग यहां मौजूद हैं घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया है।

एसपी रीवा ने मीडिया से कही ये बात

इस दुःखद घटना के सम्बंध में एसपी रीवा नवनीत भसीन ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि इस घटना में 15 लोगों की मृत्यु हुई है बाकी घायलों की स्थिति ठीक है और उनका इलाज जारी है।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने की mp के सीएम से बात किया ये अनुरोध

मध्यप्रदेश के रीवा जनपद में हुई दर्दनाक घटना के सम्बंध में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने mp के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से वार्ता कर इस घटना में घायल हुए लोगो का समुचित उपचार कराने व मृतकों के पार्थिव शरीरों को उत्तर प्रदेश तक पहुंचाने का अनुरोध किया है। सीएम योगी ने मृतकों के परिजनों को 2 लाख एवं गम्भीर रूप से घायल को 50 हजार की आर्थिक सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।

Leave a Comment