पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी में दर्दनाक हादसा: नदी का बढ़ा जलस्तर,, 7 की मौत ,,मूर्ति विसर्जन करने गए थे सभी

पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी में दुर्गा मूर्ति विसर्जन के दौरान उस समय एक बड़ा हादसा हो गया जब कई लोग प्रतिमा विसर्जन करने गए नदी में फस गए। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अचानक बढ़े जलस्तर के कारण 7 लोगों की मृत्यु हो गई जबकि कई अन्य गायब बताए जा रहे हैं। फिलहाल एनडीआरएफ की टीम राहत बचाव कार्य में लगी है पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी में हुई इस दर्दनाक हादसे को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक संवेदना व्यक्त की है।
मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी में दुर्गा विसर्जन के दौरान मल नदी में अचानक बाढ़ आ गई और जल स्तर बढ़ गया। अचानक बढ़े जलस्तर से वहां अफरा-तफरी मच गई मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इसमें 7 लोगों की मृत्यु हो गई जबकि कई अन्य गायब बताए जा रहे हैं।

जलपाईगुड़ी के एसपी ने कहीं यह बात

Ani के अनुसार पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी में हुई घटना के संबंध में एसपी देवर्षि दत्त ने बताया कि कई लोग नदी में फसे और कई बह गए 7 लोगों के शव निकाले गए हैं एनडीआरएफ मौके पर बचाव कार्य में जुटी हुई है ।

पीएम मोदी ने व्यक्त की शोक संवेदना

पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी में हुई इस दर्दनाक घटना को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक संवेदना व्यक्त की है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पीएम मोदी ने कहा कि पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी में दुर्गा पूजा उत्सव के दौरान हुई दुर्घटना पर शोक संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने अपने प्रियजनों को खोने वालों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की हैं

Leave a Comment