गुजरात के मोरबी में रविवार की शाम उस समय हड़कंप मच गया जब एक केबल पुल अचानक टूट गया । मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस पुल पर सैकड़ों लोग आवागमन कर रहे थे जो पुल टूटने से नदी में जा गिरे । अचानक हुई इस घटना के बाद वहां हड़कंप मच गया और लोग बचाओ की गुहार लगाने लगे। सूचना पाकर स्थानीय लोगों के साथ शासन प्रशासन के लोग भी राहत व बचाव कार्य में जुटे हुए हैं। रिपोर्ट के अनुसार इस हादसे में 35 लोगों की मौत हो गई है। गुजरात में हुई इस दुखद घटना को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व गृहमंत्री ने भी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए अधिकारियों से बातचीत कर राहत बचाव बचाव कार्य तेजी लाने के आदेश दिए।
यह हुआ हादसा
गुजरात के मोराबी में मच्छु नदी पर काफी पुराना केबिल पुल बना था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह पुल पिछले छह माह से मरम्मत होने के चलते बंद था और दीपावली के एक दिन बाद यानी 25 अक्टूबर को यह पुल आम लोगों के लिए खोल दिया गया था जहाँ आज शाम यह टूट गया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस पुल की क्षमता 100 लोगों की थी मगर रविवार को छुट्टी की बजह से इस पर 400 से 500 लोग चल रहे थे जिससे यह टूट गया। 35 लोगों की जान चली गई।
पीएम मोदी ने मुख्यमंत्री से की बात,, मृतकों के परिजनों के प्रति व्यक्त की शोक संवेदना
गुजरात की मोरबी में इस दर्दनाक घटना के संबंध में प्रधानमंत्री और गृह मंत्री अमित शाह ने शोक संवेदना व्यक्त की है।

पीएम नरेंद्र नरेंद्र मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल से बात कर घटना की विस्तार से जानकारी ली और शोक संवेदना व्यक्त करते हुए पीएम मोदी ने मृतकों के आश्रितों को 2 लाख और घायलों को ₹50 हजार की सहायता राशि का ऐलान किया है । और पीएम मोदी ने घायलों के उपचार के लिए निर्देश भी जारी किए हैं।

राहुल गांधी व्यक्त की शोक संवेदना
गुजरात के मोराबी में हुई इस दर्दनाक हादसे को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने शोकाकुल परिवारों के लिए शोक सम्वेदनाएं व्यक्त करते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील की की दुर्घटना में घायल व्यक्तियों की हर सम्भव मदद करे और लापता लोगों की तलाश में भी मदद करें।





