गांव गांव पांव पांव यात्रा : मशहूर अभिनेता राजा बुंदेला ने बयां की बुंदेलखंड से कमाने गए लोगो की दशा,कही यह बात

Ganv Ganv Panv panv yatra । अलग बुंदेलखंड राज्य की मांग को लेकर बीती 26 दिसम्बर से दूसरे चरण के लिए शुरू हुई गांव गांव पांव पांव यात्रा आज जालौन जनपद के खकसिस पहुँची।

बड़ी संख्या में यात्रा के साथ चल रहे लोगो का नेतृत्व जाने माने अभिनेता राजा बुंदेला कर रहे हैं। इस अवसर पर गांव वालों को सम्बोधित करते हुए मशहूर अभिनेता ने गांवों से पलायन कर शहरों में कमाने गए लोगो की सच्चाई बयां की।

सम्बोधन में कही यह बात

जालौन के खकसीस गांव में संबोधित करते हुए मशहूर अभिनेता राजा बुंदेला ने कहा कि यहां से बड़ी संख्या में लोग रोजगार के लिए शहरों में जाते हैं और यहां पर तो वह बड़े शान से कहते हैं कि वह काम कर रहे हैं मगर उनकी हकीकत हम जानते हैं।

उन्होंने कहा कि इक्का-दुक्का लोग यहां अमीर है 67 प्रतिशत यहां से पलायन है दिल्ली मुंबई जाइये और वहां देखिये वहां ठाकुर ब्राह्मण ऊंची कास्ट के लोग क्या-क्या काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोगों के गिलास ले लेकर चाय पिला रहे हैं धोबी का काम करते हैं कपड़े धोने का काम करते हैं वह दर्द मैंने देखा है और वहां से चिट्ठी लिखते हैं कि दद्दा हम बड़े मजे में हैं खूब अच्छे अधिकारी हैं हमारे हमें ₹60हजार तनखाह मिलती हैं तुम खुश हो कि नहीं । उन्होंने कहा कि सच्चाई हमें मालूम है कि वहां पर एक चारपाई होती है जिस पर दिन में कोई और सोता है और रात में कोई सोता है वजह यह है कि दिन वाले पाली का व्यक्ति जब चला जाता है तब रात वाली पाली का व्यक्ति आकर इस पर सोता है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Leave a Comment