UP news today । समाजवादी पार्टी, राज्य मुख्यालय लखनऊ में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं अखिलेश यादव ने खजांची के सातवें जन्मदिन को सादगी के साथ मनाया।
खजांची का जन्म बैंक की लाइन में हुआ
8 नवंबर 2016 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नोटबंदी का ऐलान किया था। इसके तहत 500 और 1000 रुपये के पुराने नोटों को चलन से बाहर कर दिया गया था। उसी नोटबंदी के बाद 2 दिसम्बर 2016 को कानपुर देहात के रसूलाबाद क्षेत्र में पंजाब नेशनल बैंक में नोट बदलवाने के लिए लम्बी लाईन में लगी महिला ने नवजात शिशु को जन्म दिया था।

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने नवजात शिशु को खजांची नाम दिया था। प्रतिवर्ष जन्म दिन मनाने के क्रम में इस वर्ष भी उसका जन्मदिन हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। पांच राज्यों में हो रहे चुनाव की वजह से खजांची के जन्मदिन से पहले जन्म दिन मनाने की वजह है। वैसे भी खजांची का जन्मदिन मनाने की जिम्मेदारी भाजपा की है जिसे समाजवादी निभा रहे है।
सपा मुख्यालय में मनाया गया जन्मदिन
खजांची के सातवें वर्षगांठ पर समाजवादी पार्टी के राज्य कार्यालय लखनऊ में सादगी से जन्मदिन मनाया गया। उसे उसकी इच्छानुसार साइकिल और अन्य उपहार दिए गए। इस अवसर पर मीडिया से बात करते हुये अखिलेश यादव ने कहा कि खजांची की लड़ाई भाजपा सरकार से है। भाजपा हटेगी तभी प्रदेश की समस्याएं मिटेंगी। कानून व्यवस्था भी तभी सुधरेगी।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में नेताओं ने खजांची को उपहार दिए और आशीर्वाद दिया। सबका यही कहना था कि अखिलेश यादव का यह कदम सराहनीय एवं संवेदनशील है। गरीब परिवार के बच्चे को प्रति वर्ष उनकी सहृदयता तथा उदारता की सभी ने प्रशंसा की।





