जालौन के इस कॉलेज में पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों को अर्पित की गई श्रदांजली,,

“शहीद कभी मरते नहीं, वे हर भारतीय के दिल में बसते हैं”

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । 14 फरवरी को पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए वीर जवानों की स्मृति में आनंदी बाई हर्षे सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, जालौन में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाचार्या सुनीता शर्मा, समस्त शिक्षकगण एवं छात्राएँ उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना एवं राष्ट्रगान के साथ हुआ। इसके पश्चात छात्राओं ने 14 फरवरी 2019 को हुए Pulwama attack की घटना पर प्रकाश डाला। बताया गया कि इस कायरतापूर्ण आतंकी हमले में Central Reserve Police Force (सीआरपीएफ) के कई जवान वीरगति को प्राप्त हुए थे, जिसने पूरे देश को झकझोर दिया था।

प्रधानाचार्या सुनीता शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि देश के वीर सैनिकों का त्याग और बलिदान सदैव स्मरणीय रहेगा। उन्होंने कहा कि हमें उनके साहस और समर्पण से प्रेरणा लेकर राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा के प्रति सजग रहना चाहिए। इस अवसर पर छात्राओं ने देशभक्ति से ओत-प्रोत कविताएँ प्रस्तुत कीं तथा दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। विद्यालय परिसर देशभक्ति और श्रद्धा के भाव से ओत-प्रोत दिखाई दिया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने राष्ट्रहित में कार्य करने तथा शहीदों के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।