
Lucknow news today । उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में देश की रक्षा की खातिर अपने प्राणों की आहूति देने वाले वीर जवानों को नमन करते हुए कारगिल विजय दिवस के शुभ अवसर पर आज YUVA के सदस्यों द्वारा सीतापुर एवं लखनऊ में कैप्टेन मनोज पाण्डेय चौक पर पुष्पांजलि अर्पित कर शहीदों को नमन किया गया|

इस सम्बंध में संगठन के शैलेश ने बताया कि हमारे संगठन का ये मानना है कि हमारे देश के सैनिक ही वास्तविक हीरो हैं जिनसे आज के युवाओं को प्रेरणा लेकर समाज और राष्ट्र की उन्नति में अपना योगदान देना चाहिये|
इस अवसर पर संघठन के सदस्य क्रमशः डॉ. श्रुति मिश्रा, विभा सिंह, अर्पित मिश्रा,अंकित भटनागर, संजीव कुमार, प्रसून मिश्रा, नितिन अग्रवाल, विकास वाधवानी और अर्जित मिश्रा उपस्थित रहे।





