बारावफात के जुलूस में तिरंगे झंडे पर लिखी आयतों के साथ लहराया गया ,, मामला दर्ज,,

Tricolor flag with verses written on it was waved in Barawafat procession, case registered,

(रिपोर्ट – बबलू सेंगर)

Jalaun news today । ईद ए मिलाद के मौके पर नगर में निकाले गए जुलूस में कुछ लोगों द्वारा राष्ट्रीय ध्वज के रंग वाले झंडे (जिसमें अशोक चक्र नहीं बना था) पर अरबी में लिखी हुई आयतों के साथ लहराया गया। मामले में चौकी प्रभारी द्वारा कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
गुरूवार को ईद ए मिलाद के मौके पर नगर में एक समुदाय विशेष द्वारा जुलूस निकाला गया था। जुलूस के दौरान कुछ युवक हाथों में राष्ट्रीय ध्वज के रंगों वाला एक तिरंगा झंडा हाथों में लिए हुए थे। हालांकि तीन रंग के इस झंडे में भारत का राष्ट्रीय चिन्ह अशोक चक्र नहीं बना था। सफेद पट्टी में लाल अक्षरों से अरबी में आयतें लिखी हुई थीं। जुलूस के दौरान इन युवकों द्वारा इस झंडे को लहराया गया। देर शाम यह मामला सुर्खियों में आ गया। कुछ धार्मिक संगठनों ने इस पर आपत्ति की। जिसके बाद जुलूस में लहराए गए उक्त झंडे को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया। शुक्रवार को मामले में चौकी प्रभारी अनिल कुमार राणा ने कुछ अज्ञात युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिसमें बताया गया कि जुलूस में कुछ युवक हाथों में राष्ट्रीय ध्वज के रंग वाला झंडा जिसमें अरबी में आयतें लिखी हुई थीं, लहरा रहे थे। धार्मिक जलूस में राष्ट्रीय ध्वज के रंगों से मिलता जुलता झंडा लहराना दंडनीय अपराध है। उक्त संदर्भ में सीओ रविंद्र गौतम ने बताया कि झंडे को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। झंडे में अरबी में क्या लिखा है इसकी जांच कराई जा रही है। रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले में जो उचित होगा कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment