मनचले की छेड़खानी से परेशान युवती ने थाना प्रभारी समेत उच्चाधिकारियों से लगाई न्याय की गुहार,यह है आरोप

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन नगर में आये दिन विद्यालयों के बाहर रास्तो में मनचलों द्वारा छीटाकशी किये जाने का क मामला प्रकाश में आया है जब नगर के नया खण्डेराव क्षेत्र की रहने वाली पीड़िता ने मनचले युवक द्वारा लगातार की जा रही छेड़खानी और उत्पीड़न से परेशान होकर थाना प्रभारी को शिकायती पत्र सौंपते हुए कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता ने बताया कि रजनीकांत पुत्र गोविंद दोहरे आए दिन उसका पीछा करता है और मना करने के बावजूद जबरन बातचीत करने का प्रयास करता है। इतना ही नहीं, रास्ते में गाली-गलौज और अपशब्दों का प्रयोग कर उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित करता है।
एक ओर जहां योगी सरकार महिलाओं की सुरक्षा को लेकर बड़ी बड़ी योजनाओं को चला रही है और हरसंभव प्रयास भी कर रही है कि प्रदेश मे हर महिला सुरक्षित सम्मान के साथ जी सके वही स्थानीय पुलिस सरकार की नीतियों को पलीता लगाने में जुटी हुयी।
पीड़िता के अनुसार वह नगर के सेठ वीरेंद्र कुमार पब्लिक स्कूल विद्यालय पढ़ाने के लिए प्रतिदिन आती-जाती है और गुप्त तरीके से आरोपी युवक को आये दिन छीटाकशी करते देखा जा सकता है। लेकिन आरोपी युवक की हरकतों के कारण उसे भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। परिजनों द्वारा समझाने और विरोध करने के बाद भी युवक के व्यवहार में कोई सुधार नहीं आया है। इतना ही नही आरोपी युवक के चाचा पुलिस विभाग तैनात होने के कारण आरोपी युवक को पुलिस का डर नही सता रहा है और वह लगातार अपने मंसूबो को अंजाम देने लगा है और कह रहा है कि जहां शिकायत करनी है कर लो पुलिस हमारा कुछ नही कर पायेगी। जिससे पीड़िता ने आशंका जताई है कि यदि समय रहते ठोस कार्रवाई नहीं की गई तो उसके साथ कोई अनहोनी घटना घट सकती है।
प्रार्थिनी का आरोप है कि पुलिस चौकी में उसे और उसके परिवारजनों को बुलाने का दबाव बनाया जा रहा है, जिससे वे मानसिक तनाव में हैं। पीड़िता ने उच्चाधिकारियों से मामले की निष्पक्ष जांच कर कठोर कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है।