चलती ट्रेन में टी टी ने की महिला यात्री के सिर पर पेशाब,,, हुआ ये अंजाम

Lucknow। अमृतसर से कोलकाता जा रही अकाल तख्त एक्सप्रेस ट्रेन में एक बहुत ही सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है । इस ट्रेन में यात्रा कर रहे एक दंपत्ति ने सहारनपुर में तैनात टी टी पर उनके ऊपर पेशाब करने का आरोप लगाया है । सूचना पाकर लखनऊ जीआरपी ने आरोपी टीटी को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ करना शुरू कर दिया है।

यह है मामला

लखनऊ के थाना जीआरपी द्वारा जारी किए गए बयान में बताया गया कि एक दम्पत्ति क्यूल से अमृतसर ट्रेन संख्या 12317 कोच संख्या ए – 1 सीट संख्या 31एवं 32 पर यात्रा कर रहे थे। तभी आरोप है कि रात 12:30 बजे बिहार का टीटी मुन्ना वहां आया और महिला के सिर पर पेशाब करके चला गया। इस घटना से महिला की नींद टूटी और उसने शोर मचाया। इस पर वहां मौजूद जीआरपी कर्मी मौके पर पहुंचे और उन्होंने आरोपी टीटी को हिरासत में ले लिया।

सीओ जीआरपी संजीव सिन्हा ने दी विस्तार से जानकारी

महिला के सिर पर टीटी द्वारा पेशाब करने की घटना के संबंध में जीआरपी के सीओ संजीव सिन्हा ने बताया कि कंट्रोल रूम एवं ट्विटर के माध्यम से यह पता चला कि एक दंपत्ति जो बिहार से आ रहे थे चारबाग स्टेशन पहुंचने से पूर्व ही उनके ऊपर एक मुन्ना कुमार नामक व्यक्ति ने पेशाब किया है। इस सूचना पर जीआरपी ने आरोपी को पकड़कर ट्रेन से नीचे उतार लिया गया और वादी ने मामला दर्ज कराया है। इस पर सहारनपुर में पोस्टेड टीटी को हिरासत में ले लिया गया है। देखिये खबर हमारी चैनल :up news sirf sach

जारी प्रेस नोट

Leave a Comment