रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन के चुर्खी रोड स्थित नलकूप की मोटर खराब होने के कारण आसपास के आधा दर्जन मोहल्लों के लोग पानी के लिए परेशान हुए। मंगलवार को खराब हुई मोटर गुरुवार को सही हो सकी। जिसके बाद गुरुवार दोपहर को जलापूर्ति सामान्य हो सकी।
चुर्खी रोड स्थित जल संस्थान के नलकूप की मोटर मंगलवार की दोपहर खराब हो गई थी। मोटर खराब होने के कारण मोहल्ला जोशियाना, दवगरान, हरीपुरा, फर्दनवीस, चुर्खीबाल, भवानीराम व चुर्खी रोड के घरों की जलापूर्ति भी ठप्प हो गई थी। जलापूर्ति ठप्प होने आधा दर्जन मोहल्लों के लोग पानी के लिए परेशान हो गए। हैंडपंपों व आसपास के घरों में लगी सबमर्सिबल पंप से पानी भर रहे थे। इसके बाद भी जल संस्थान द्वारा कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गई। मंगलवार को खराब हुई मोटर को गुरूवार को दोपहर में बदल दिया गया है। खराब मोटर बदलने के बाद दोपहर दो बजे जलापूर्ति शुरू कर दी गई। जलापूर्ति बहाल होने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।जेई आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि मोटर बदलकर आपूर्ति बहाल कर दी गई है। भविष्य में मोटर जलने पर जलापूर्ति बनाए रखने के लिए स्टोर में शीघ्र ही मोटर उपलब्ध हो जाएगी। इसके लिए प्रक्रिया चल रही है। अतिरिक्त मोटर आने के बाद समस्या का समाधान हो जाएगा।






